किशनगंज, मार्च 2 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गम्हरिया कुट्टी हाट में शनिवार को श्री श्री 108 स्वामी शिव नारायण संत समाज सत्संग समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य सत्संग कार्यक्रम का शुभारंभ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ हुआ था। हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भक्ति रस में सराबोर होते नजर आए। पूरा परिसर भजन-कीर्तन और सत्संग की मधुर ध्वनियों से गूंजता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम के मुख्य प्रवचनकर्ता पूज्य अमरजीत साहब जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन ईश्वर का अनमोल उपहार है, जिसे सत्कर्म, सेवा और परोपकार के माध्यम से सार्थक बनाया जा सकता है। उन्होंने सत्संग को आत्मचिंतन और आत्मपरिवर्तन का श्रेष्ठ माध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.