आदित्यपुर, जनवरी 23 -- गम्हरिया, संवाददाता। गम्हरिया थाना क्षेत्र के महुलडीह में आयोजित मेला देखने जा रही नाबालिग को जबरन जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया गया। गुरुवार शाम हुई शर्मनाक घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लालबाबू तियू दूर का रिश्तेदार बताया जा रहा है। वहीं, बच्ची महुलडीह के आसपास की रहनेवाली है। बताया जाता है कि नाबालिग बच्ची अपने दूर के रिश्तेदार के साथ पैदल मेला जा रही थी। रास्ते में बातचीत के दौरान आरोपी युवक अचानक बच्ची का हाथ खींचते हुए उसे जंगल की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी युवक लालबाबू तियू राजनगर थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव का रहनेवाला है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और कुछ ही घंटे में आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। इधर, पुलिस ...