आदित्यपुर, फरवरी 24 -- गम्हरिया। अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज गम्हरिया मंडल की बैठक छोटा गम्हरिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाज के मंडल अध्यक्ष राम प्रवेश चौधरी ने की। इस दौरान सर्वसम्मति से आगामी एक मार्च को छोटा गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में पारिवारिक होली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। श्री चौधरी ने बताया कि शहनाई भवन में एक मार्च की शाम पांच बजे से आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा होली पर आधारित गीत संगीत की प्रस्तुति की जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के सभी ब्रह्मर्षि समाज के सदस्यों से कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने की अपील की। बैठक में अध्यक्ष आर पी चौधरी, महासचिव अमित कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन सिंह, बीरेंद्र तिवारी, अमरेश कुमार ईश्वर, मनीष कुमार समेत समाज के कई सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.