गम्भीर बीमारी से जंग लड़ रहे मरीजों के लिए वरदान बना टीम पीएसएफ का एसडीपी रक्तदान
जमशेदपुर, जुलाई 21 -- जमशेदपुर । टीम पीएसएफ ने शहर से लेकर सुदूरवर्ती गांव तक जागरुकता का एक अलख जगाया है। एसडीपी रक्तदान नियमित रक्तदान से थोड़ा पृथक है। आमतौर पर नियमित रक्तदान में जहां औसतन दस मिनट का समय लगता है। वहीं एसडीपी रक्तदाताओं को औसतन 40 मिनट से एक घंटे तक रक्तदान बेड पर रह कर रक्तदान प्रक्रिया से गुजरना पड़ता। चाहे केंसर, डेंगू या अन्य गम्भीर बीमारी के लिए जब शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा में औसतन से काफी गिरावट देखा जाता है तो यही एसडीपी रक्त जीवनदाई बन जाता है। मंगलवार को इस कड़ी में 6 एसडीपी रक्तदान हुआ। जिसमें वरुण नन्दी, रवि शंकर पात्रों, शुभेंदु मुखर्जी, धीरज कुमार, सुब्रतो रॉय, कुमारेस हाजरा के जरिए टीम पीएसएफ का 1871 वां एसडीपी पुरा हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.