गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव में सर्प दंश से वृद्धा की मौत
आजमगढ़, जून 25 -- आजमगढ़, संवाददाता। गम्भीरपुर थाना क्षेत्र का लुहसा मुबारकपुर गांव में बुधवार की रात सर्प दंश से वृद्धा की मौत हो गई। 75 वर्षीया सोनरबसी पत्नी स्व. तिलकू बुधवार की रात में वह घर में मिट्टी के दीवार में ताखा में आंख की दवा खोज रही थी। इस दौरान सांप ने उसे डंस लिया। महिला ने बहू और बेटा को बताई, वृद्ध को लेकर लोग फूलपुर अस्पताल पहुंचे, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वृद्ध को दो बेटा और दो बेटियां हैं। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के लुहसा मुबारकपुर गांव में सर्प दंश से वृद्धा की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.