बदायूं, मार्च 9 -- थाना क्षेत्र के अस्धरमई गांव में गमी की होली के मिलन कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इस मामले में एक पक्ष की ओर से पुनीत कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के पांच लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया था। इसी क्रम में दूसरे पक्ष के महावीर ने तहरीर देकर अधिवक्ता पुनीत कश्यप पुत्र ओमप्रकाश कश्यप निवासी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...