फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 26 -- कायमगंज, संवाददाता। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर गुरुवार को तड़के से ही नगर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। माता के जयकारों और घंटों की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।नगर के प्रमुख मंदिरों में इस अवसर पर विशेष प्रबंध किए गए हैं। बिजली की रंग-बिरंगी झालरों और सुगंधित फूलों से मंदिरों का कोना-कोना महक उठा। नगर के प्रसिद्ध गमा देवी मंदिर में सबसे अधिक चहल-पहल देखी गई। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते मंदिर के बाहर मेले जैसा दृश्य नजर आया। फूलमती व लालता देवी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं और पुरुषों ने कतारबद्ध होकर माता को फल, फूल व मिष्ठान अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। बांके बिहारी मंदिर, शिवाला मंदिर, लंगड़े बाबा और राधा कृष्ण मंदिर मे...