गमछे से लटकता मिला युवक का शव
प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 28 -- कुंडा। इलाके के गड़गड़ा गांव की रहने वाली पार्वती देवी पत्नी रामेश्वर के नाती किशन कुमार (19) का शव शनिवार सुबह गमछे से लटकता दिखा। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी मनगढ़ मृत्युंजय पांडेय ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि पार्वती की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.