मऊ, जून 2 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना अन्तर्गत महुआर गांव रेलवे लाइन से सौ मीटर की दूर महुआर गांव स्थित पेड़ से अज्ञात 50 वर्षीय अधेड़ का शव गमछे से लटकता मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही काफी संख्या में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। घंटों मशक्कत के बाद अभी शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआर गांव रेलवे लाइन से सौ मीटर की दूर महुआर गांव में सोमवार की शाम को ग्रामीण गुजर रहे थे। इस दौरान एक पेड़ से गमछे से लटकता अधेड़ का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- गंडक नदी में युवक का उपलता हुआ शव मिलने से सनसनी सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह, एसओ कोपागंज रविन्द्रनाथ राय, फोरेंसिस टीम सहित पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर प...