साहिबगंज, मई 21 -- बोरियो (फॉलोअप)। थाना क्षेत्र के बरमसिया के चम्पई मरांडी की हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पुलिस इस मामले में दो एंगल पर जांच कर रही है। पहला भूमि विवाद एवं दूसरा बकरी चुरा लेने को लेकर कुछ दिन पहले हुआ विवाद है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिये गये बाबूजी मरांडी व मंगल टुडू ने पूछताछ में स्वीकार किया कि चम्पई की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया है। उसने गमछी से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। तीसरे आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। समाचार भेजे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी。

पुलिस की टीम और शव की खोज फोटो 17, शोकाकुल मृतक के परिजन। मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में बनी थी पुलिस की टीम पुलिस को अंदेशा था कि चम्पई मरांडी के शव को...