गढ़वा, मार्च 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। थानांतर्गत वरदागा गांव में रविवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। जहां दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को रोक कर उसकी आंख बांध दी। सुनसान स्थान पर ले जाकर बेरहमी से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल 25 वर्षीय चंदन कुमार चौधरी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह गढ़वा थाना क्षेत्र के डटमा गांव का रहने वाला है। बताया गया कि चंदन अपनी बहन सरिता देवी के ससुराल पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह गांव से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान वरदागा गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच लोग, जिन्होंने गमछा से अपना मुंह बांध रखा था, उसे ओवरटेक कर रोक लिया। बताया गया कि बदमाशों ने पहले चंदन से उसका नाम और पता पूछा। उसके बाद उससे पूछा कि क्या वह प्रि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.