आगरा, जून 10 -- गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में मृत मिली बालिका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। बुधवार की सुबह गांव में पुलिस की मौजूदगी व गमगीन माहौल में बालिका के शव की अंत्येष्ठि कर दी गई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के बाद अलीगढ़ से डीआईजी भी गांव पहुंच गए। जबकि पुलिस अधिकारी भी गांव में डटे हुए हैं। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिजनों से बातचीत की है। पुलिस को अग्रिम कार्रवाई के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। बता दें कि गत छह जून को गंजडुंडवारा क्षेत्र के गांव से चार वर्षीय बेटी घर के बाहर खेलते समय लापता हो गई थी। दूसरे दिन ही कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई, पुलिस ने बालिका की तलाश में गांव व आसपास के खेतों...