सहारनपुर, फरवरी 27 -- थाना बिहारीगढ़ परिसर सरकारी आवास कमरे में कांस्टेबल फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। गुरुवार को थाना बिहारीगढ़ पर तैनात कांस्टेबल कांशी यादव ने छत के पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। थानाध्यक्ष अक्षय शर्मा ने बताया कि गुरुवार की देर रात काशी यादव के परिजन अस्पलात पहुचे थे। बाद में शव का पंचायतनामा भर करीब साढ़े नौ बजे पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सौप दिया गया था। शुक्रवार की दोपहर गमगीन माहौल में पैतृक गांव नगला जयकिशन जिला कासगंज में कांस्टेबल काशी यादव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.