रुडकी, मार्च 12 -- लक्सर, संवाददाता। सड़क दुर्घटना में बुधवार की देररात मारे गए युवक का अंतिम संस्कार गुरुवार को गमगीन माहौल में कर दिया गया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। रुड़की निवासी राजगिरी अपनी बहन के यहां खानपुर थाना क्षेत्र के तुगलपुर गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आया था। बुधवार को परिवार के अन्य सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इसके बाद उनका बेटा अजय गिरी परिवार के लोगों को छोड़कर रुड़की के लिए निकल गया। बताया जाता है कि घर से निकलने के करीब 10 से 15 मिनट बाद ही प्रह्लादपुर गांव के पास उसे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे अजय गिरी की मौके पर ही मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...