बागपत, मार्च 27 -- दाहा। आजमपुर मुलसम गांव से गन्ना क्रय केंद्र पर चौकीदारी करने गए व्यक्ति का शव उसी के खेत में पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में व्यक्ति की मौत का कारण हैंगिग आया है। परिजनों ने गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। आजमपुर मुल्सम गांव निवासी पवन ऊर्फ कालू पुत्र नत्थू 56 वर्ष घर से मंगलवार शाम दौराला मिल के क्रय केंद्र पर चौकीदारी करने गया था। सुबह जब वापिस नहीं लौटा, तो बेटा निक्की खेत पर गया वाहन उसे न देख गांव में इसकी सूचना दी थी। सूचना पर ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन की तो पवन का शव उसी के खेत में खड़े शीशम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगा लटका मिला था। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि घटना में कोई तहरीर नहीं मिली है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग के कारण मौत होना आया है। मृतक ने आत्महत्या क्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.