बुलंदशहर, जुलाई 7 -- रविवार को गांव बरमंदपुर में विवाहिता सोनिका ने गृह क्लेश के कारण अपनी दो मासूम बेटियों संग कीटनाशक दवा का सेवन किया था। कीटनाशक दवा पीने से ढाई वर्षीय मासूम बच्ची हर्षी की मृत्यु हो गई थी। जिसका मंगलवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार हुआ। उधर, सोनिका व उसकी 10 महीने की बेटी डोली का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों की हालत में पहले से सुधार है। डॉक्टर मां व बेटी की सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। गौरतलब है रविवार की दोपहर सोनिका ने पति हरेंद्र से बाजार चलने के लिए कहा था। हरेंद्र ने खेतों में दवा डालने की बात कहकर बाजार जाने से मना कर दिया। लेकिन सोनिक का बाजार जाने की जिद पर अड़ गई और दोनों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद पति हरेंद्र ज्वार की फसल में दवा डालने के लिए खेतों में चला गया था। हरेंद्र के खेतों में...