बागपत, दिसम्बर 17 -- बागपत। बागपत-मेरठ हाइवे के जानी स्थित हिंडन पुल पर घने कोहरे के चलते हुए हादसे में जान गंवाने वाले बसौद गांव के युवक का शव गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं, हादसे में घायल कांस्टेबल और दो अन्य युवकों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई बताई जा रही है। सिंघावली अहीर थाने पर तैनात हैडकांस्टेबल राहुल कुमार और कांस्टेबल कौशल शर्मा बसौद गांव के तीन युवकों के साथ किसी मामले में अभियुक्तों की सुरागरसी में मेरठ गए थे। सोमवार की देर रात वे सभी मेरठ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी कार हिंडन नदी के पुल पर पहुंची, तो तीव्र मोड और घने कोहरे के कारण कार अनियंत्रित होकर हिंडन नदी में जा गिरी थी। जिससे हैडकांस्टेबल राहुल कुमार और बसौद गांव के युवक अजरूद्दीन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कांस्टेबल कौशल शर्मा, गुड्डू और तैय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.