संभल, मार्च 12 -- बीएसएफ के एएसआई ओमप्रकाश गोस्वामी का बुधवार की शाम गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शाम करीब सात बजे उनका पार्थिव शरीर बहजोई स्थित आवास पर पहुंचा, जहां परिजनों और क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर आंख नम थी और वातावरण भारत माता की जय व शहीद ओमप्रकाश अमर रहें के नारों से गूंज उठा। इससे पहले उनके अंतिम संस्कार को लेकर असमंजस की स्थिति रही। परिवार के कुछ लोग उनका शव पैतृक गांव जुनावई के पुशावली में ले जाना चाह रहे थे, लेकिन शहीद के बेटे व बेटी ने बहजोई में ही उनका अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। मूल रूप से जुनावई थाना क्षेत्र के गांव पुशावली निवासी शहीद ओमप्रकाश गोस्वामी बीएसएफ में एएसआई पद पर तैनात थे। उनकी तैनाती जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में थी। वहां विभागीय वाहन की चपेट में आने से मंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.