संभल, मार्च 29 -- नगर पंचायत सिरसी में मोहल्ला शर्की स्थित मदरसा जमाये इमाम मेहंदी में मजलिस का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अजादारों ने शिरकत की। मजलिस की शुरुआत मर्सिया ख्वानी से हुई। जिसे वकार मेहंदी और उनके साथियों ने प्रभावशाली अंदाज में पेश किया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना शादाब मेहंदी जाफरी ने कहा कि सऊदी अरब के मदीना शहर में स्थित जन्नतुल बकी कब्रिस्तान में नबी ए करीम की बेटी जनाबे फातिमा जहरा। उनके बेटे हजरत इमाम हसन, उनके वंशजों और सहाबियों के मजारात मौजूद थे। जिन्हें लगभग सौ वर्ष पूर्व ध्वस्त कर दिया गया। उनकी याद में हर वर्ष यह दिन गम के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने जनाबे फातिमा जहरा और हजरत इमाम हसन के मसाइब बयान किए। जिन्हें सुनकर अज़ादारों की आंखें नम हो गईं। मजलिस के बाद ताबूत का जुलूस निकाला गया। जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.