गमगीन माहौल में मातमी धुनों के साथ निकला ताजियों का जुलूस
औरैया, जून 26 -- कस्बे में मोहर्रम का पर्व गुरुवार और शुक्रवार को पूरी अकीदत, गम और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया। गुरुवार देर रात से शुरू हुआ ताजियों का जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंचा। शुक्रवार शाम दोबारा विभिन्न मोहल्लों से ताजिए उठे और देर रात कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किए गए। इस दौरान नगर में हजारों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी। गुरुवार रात सबसे पहले मोहल्ला केसरवानी का ताजिया उठा। इसके बाद सैयदवाड़ा, जुबैरी, भराव, ऊंचा टीला, चमनगंज और मेवातियान सहित विभिन्न मोहल्लों के ताजिए निर्धारित मार्गों से होते हुए फफूंद-दिबियापुर मार्ग पर पहुंचे। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने ''या हुसैन'' और ''या अली'' के नारों के बीच मातम किया। यह भी पढ़ें- किच्छा में गमगीन माहौल में निकाला गया ताजियों का जुलूस कई ताजियों के आगे ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.