आदित्यपुर, अप्रैल 26 -- चांडिल। हाथी के हमले में मारे गए मां और बेटी का शव जैसे ही हड़ात गांव पहुंचा। गांव में चीख पुकार मच गई। गांव में मातम पसर गया। देर शाम गांव के पास ही महिला चाइना देवी का दाह संस्कार कर दिया गया। बेटी के शव को दफना दिया गया। इस दौरान ग्रामीण मौजूद थे। घटना के बाद ग्रामीणों की आंखों में गम और गुस्सा था। घटना के बाद गांव के कई घरों में चूल्हा नहीं जला। यह भी पढ़ें- हाथी को नहीं ढूंढ पाया वन विभाग यह भी पढ़ें- जंगली हाथी ने मां-बेटी को कुचल कर मार डाला, पति,सास और ससुर घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...