बहराइच, मार्च 9 -- बहराइच, संवाददाता । दामादे पैगम्बर शेर ए खुदा अमीर उल मोमनीन हजरत अली ए मुर्तुजा के सिर पर तलवार मारे जाने की याद में सोमवार को शिया जामा मस्जिद मोहल्ला सैय्यद वाड़ा से शबीहे ताबूत का जुलूस निकाला गया। जुलूस निकालने से पूर्व एक मजलिस हुई जिसको फरहत हुसैन ने पढ़ा। इस अवसर पर पुलिस महकमे की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे गए। मजलिस का समापन होने पल शबीहे ताबूत मौलाना कायनात बरामद हुआ। जो अपने पुराने रास्तों में होता हुआ सगीर इमाम रिजवी सर्वर के घर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। जुलूस में शिया समुदाय के लोग काले कपड़े पहने चल रहे थे। जुलूस में शामिल लोग नौसा व मातम करते हुए चल रहे थे। नौहे की यह पंक्तियां नाला है जिब्राइल का खालिक दुहाई है। सजदे में तेरे शेर ने तलवार खाई है। लोगों के दिलों को गमगीन कर रही थी। जुलूस में सैय्यद फि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.