गमगीन माहौल में जैद का शव सुपुर्द-ए-खाक
बागपत, जून 6 -- नगर बड़ौत के पठानकोट मोहल्ले में गैस सिलेंडरों में लगी आग से चार वर्षीय जैद की मौत के बाद उसे गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। वहीं आग से झुलसे परिवार के अन्य लोगों का उपचार किया जा रहा है। दरअसल, पठानकोट मोहल्ले में बुधवार देर रात्रि हासिम के घर में चाय बनाते समय छोटे व बड़े सिलेंडर में आग लग गई थी। इस आग को देख 4 वर्षीय जैद डर की वजह से चारपाई के नीचे छिप गया था जिस कारण सिलेंडर से निकलने वाली आग ने सीधे रूप में उसे अपनी चपेट में ले लिया था। जैद व 10 वर्षीय हुसैद को बचाने और सिलेंडर को बाहर फेंकने में जैद के दादा कय्यूम, दादी संजीदा, चाचा वसीम बुरी तरह से झुलस गए थे। गम्भीर रूप से झुलस चुके जैद को आनन फानन में दिल्ली ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पड़ोसियों ने किसी तरह सिलेन्डर में लगी आग को तो बुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.