रामपुर, मार्च 31 -- बिलासपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बालक अनुज का शव रविवार देर रात घर के पास स्थित एक तालाब से बरामद किया गया था। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जब मासूम का शव घर पहुंचा, तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरे मोहल्ले में मातम छा गया। गमगीन माहौल में परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार किया गया। नगर के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी कलावती का पुत्र अनुज शुक्रवार शाम खेलने निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों की काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो शनिवार रात कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। रविवार रात तालाब में सर्च आपरेशन चलाया गया था, जहां से अनुज का शव बरामद कर लिया गया था। परिजनों का आरोप था कि बालक की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। सोमवार को पोस...