बदायूं, फरवरी 17 -- अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव गभ्याई के रहने वाले एक मजदूर कल्लू की कर्नाटक के मंड्या जिले में स्थित केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में मौत हो गई। हादसे में दो श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की सूचना गांव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग शव लेने के लिये कर्नाटक रवाना हो गये। फैक्ट्री में कार्यरत श्रमिक अमन ने बताया कि केमिकल टैंक के पास छह लोग काम कर रहे थे, तभी अचानक जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य कर्मचारी ने बताया कि उस समय टैंक की सफाई के साथ कटिंग और फिटिंग का कार्य चल रहा था। घायलों को मंड्या मेडिकल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.