अलीगढ़, मार्च 16 -- गभाना। शनिवार को कस्बा के सारस्वत विहार कॉलोनी से लापता हुआ 11 वर्षीय बालक रविवार को सकुशल मिल गया। पुलिस ने बालक को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बताते चलें कि कस्बा के सारस्वत विहार कॉलोनी निवासी विनोद कुमार का 11 वर्षीय बेटा मोहन कुमार शनिवार को सुबह करीब 11 बजे साइकिल लेकर घर से खेलने के लिए निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजन थाना गभाना पहुंचे, जहां बालक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई।पुलिस ने तलाश शुरू की तो रविवार को बालक अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर मिल गया। पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। बेटे के सकुशल मिलने से परिवार ने राहत की सांस ली तथा पुलिस टीम की तत्परता से कार्रवाई करने के लिए सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.