अलीगढ़, मार्च 22 -- गभाना, संवाददाता। गांव में लक्ष्मीराज इंटर कॉलेज के सामने मैदान में श्री राम कथा समिति गभाना द्वारा आयोजित श्रीराम कथा के छटवें दिन कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने श्री राम विवाह का प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विवाह का अर्थ बताते हुए कथा वाचक अतुल कृष्ण भारद्वाज ने कहा कि धर्म से नियंत्रित काम की स्वीकृति ही विवाह है। वासना रूपी नदी को पार करने के लिए विवाह एक घाट है जहां तहां से इस नदी को पार करने में पतन का भय है। उन्होंने कहा विवाह में कन्या का दान करता है सामान्य रूप से देखा जाये तो कन्या पक्ष बड़ा है, क्योंकि वह देता है और वर पक्ष छोटा है क्योंकि वह तो लेता है। देने वाला बड़ा और लेने वाला छोटा है, क्योंकि वह तो ऐसा होना चाहिए था कि लेने वाला देने वाले के पैर धोये इस क्रिया के पीछे जो कारण है उसे ...