गभाना में पुलिस पर हमला-पथराव, गाड़ी तोड़ी, दरोगा समेत तीन घायल
अलीगढ़, जून 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। धोखाधड़ी के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए गभाना क्षेत्र के गांव भांकरी में गई महुआखेड़ा थाना पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। मुल्जिम व उसके परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला करते हुए बेरहमी से मारपीट की। पथराव करके गाड़ी तोड़ दी। इसमें दरोगा समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। खींचतान में उनकी नेम प्लेट टूट गई और वर्दी भी फट गई। हालांकि पुलिस ने दोनों आरोपियों (पिता-पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस से अभद्रता व सरकारी कार्य में बाधा डालने संबंधी एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। महुआखेड़ा थाना प्रभारी अवधेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें कहा है कि बन्नादेवी थाने में चार साल पहले धोखाधड़ी के एक मुकदमा दर्ज हुआ था। वह इसकी विवेचना कर रहे हैं, जिसमें गभाना क्षेत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.