अलीगढ़, मार्च 2 -- गभाना, संवाददाता। होली आदि त्यौहार को सफल बनाने के उद्देश्य से अकस्मिक हालात में कानून-व्यवस्था को चुटकियों में काबू करने के लिए रविवार को गभाना पुलिस ने थाना परिसर में दंगा नियंत्रण का अभ्यास किया. अधिकारियों, कर्मचारियों ने दंगा नियंत्रण का सघन पूर्वाभ्यास किया। दंगा नियंत्रण के दौरान विधि-विरुद्ध भीड़ को नियंत्रित करने की रणनीतियों का चरणबद्ध प्रदर्शन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने रबर बुलेट गन, लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोलों के प्रयोग की बारीकियों को समझाया। ताकि दंगाइयों को न्यूनतम नुकसान पहुंचाते हुए हालात पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके। पूर्वाभ्यास में यह भी बताया गया कि टियर स्मोक सेल और नेट का उपयोग कब और कैसे किया जाता है, जिससे भीड़ को तितर-बितर करने में आसानी हो। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी हथियार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.