अलीगढ़, अप्रैल 3 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गभाना नगर पंचायत में 1.38 करोड़ से लर्निंग सेंटर का निर्माण होगा। प्रथम किस्त के रूप में 69 लाख रुपये जारी भी कर दिए गए हैं। इस केंद्र का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास व ई-लर्निंग की सुविधाएं उपलब्ध कराना है। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि गभाना में ही 44.97 लाख रुपये की लागत से पार्क व ओपन जिम की स्थापना भी की जाएगी। इसके लिए लगभग 22 लाख रुपये की पहली किस्त जारी की जा चुकी है। वहीं, आकांक्षी नगर पंचायत योजना में शामिल बरौली में खेल मैदान का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 74.45 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। प्रस्तावित स्टेडियम में बास्केटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन व टेबल टेनिस कोर्ट के साथ रनिंग ट्रैक भी विकसित किया जाएगा। करीब 16 बीघा भूमि पर बनने वाले इस खेल मैदान में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.