अलीगढ़, मार्च 14 -- गभना, संवाददाता। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 1 अप्रैल से टोल दरों में वृद्धि की घोषणा की है। इसके तहत नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब अधिक भुगतान करना होगा। यह बढ़ोतरी वार्षिक फास्टैग और सामान्य टोल दरों दोनों पर लागू होगी। गभाना टोल प्लाजा पर वाहन स्वामियों को 75 रुपये अतिरिक्त टोल देना होगा। पिछले साल 15 अगस्त को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निजी गैर-वाणिज्यिक वाहनों के लिए 3000 रुपये की वार्षिक फास्टैग सुविधा शुरू की थी। यह सुविधा काफी लोकप्रिय हुई थी, जिसमें वाहन चालकों को साल भर में 200 बार आवागमन की छूट मिलती थी। इससे प्रति यात्रा की लागत लगभग 15 रुपये पड़ती थी।टोल मैनेजर बजरंग सैनी ने बताया कि एनएचएआई की नई अधिसूचना के अनुसार, 1 अप्रैल से वार्षिक फास्टैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.