गोरखपुर, मार्च 10 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के बघाड़ में सोमवार को बघाड़ प्रीमियर लीग का समाजसेवी एस.के. शर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। लीग का पहला मुकाबला सरदारनगर और गब्बर इलेवन के टीम के साथ मैच खेला गया, जिसमें गब्बर इलेवन टीम ने जीत दर्ज किया। वहीं, दूसरा मुकाबला विशाल इलेवन और दीपक इलेवन के बीच हुआ, जिसमें विशाल इलेवन ने जीत दर्ज किया। मुख्य अतिथि समाजसेवी एस.के शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। ग्रामीण अंचल में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। इस दौरान ग्राम प्रधान अजीत कुमार, गुड्डू चौरसिया, अजय पासवान, धर्मेन्द्र पासवान, साहिल प्रधान, रोशन सिंह, सुनील कुमार, अर्पित कसौधन, प्रद्युम्न, सनी, मनीष, करन, प्रिंस सहित अन्य...