गबन में पीडीएस डीलर गिरफ्तार
सहरसा, अप्रैल 13 -- सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। बसनही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 क्विंटल खाद्यान्न गबन के आरोपी जन वितरण प्रणाली विक्रेता मनबोध पासवान को शनिवार रात गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला रघुनाथपुर पंचायत से जुड़ा है, जहां जांच के दौरान भारी अनियमितता सामने आई थी। जानकारी के अनुसार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निर्देश पर किए गए औचक निरीक्षण में पीडीएस परख ऐप के माध्यम से 5 सितंबर को जांच की गई थी। इसमें मनबोध पासवान के यहां बड़े पैमाने पर खाद्यान्न गबन उजागर हुआ। मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। बसनही थानाध्यक्ष विकास कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.