मोतिहारी, मार्च 24 -- हरसिद्धि, एक संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र में सहकारिता विभाग से जुड़े गबन के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जागापाकड़ पैक्स के पूर्व अध्यक्ष बिपिन गिरि को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष सह डीएसपी ऋषभ कुमार ने बताया कि यह गिरफ्तारी जिला सहकारिता पदाधिकारी सह नीलाम पत्र पदाधिकारी के कार्यालय से निर्गत गिरफ्तारी वारंट के आधार पर की गई। पुलिस ने सोमवार की देर रात जागापाकड़ गांव स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान उन्हें हिरासत में ले लिया गया। गिरफ्तारी के बाद थाने लाकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई और मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताया जाता है कि बिपिन गिरि पर कुल 45 लाख 39 हजार 328 रुपये के गबन का आरोप है। यह गबन धान की सरकारी खरीद-बिक्री के दौरान किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.