गुड़गांव, अप्रैल 29 -- रेवाड़ी। जिला परिषद रेवाड़ी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने खंड धारूहेड़ा में तैनात ग्राम सचिव विकास यादव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर ग्राम पंचायत के फंड में अनियमितता बरतने और सरकारी आदेशों की अवहेलना करने का आरोप है। वर्ष 2021-22 के दौरान ग्राम पंचायत आशियाकी टप्पा जड़थल में पांच प्लॉटों को 4,09,500 रुपये की राशि पर पट्टे (लीज) पर दिया गया था। नियमानुसार पट्टे की पूरी राशि उसी दिन पंचायत फंड के खाते में जमा होनी चाहिए थी। आरोप है कि विकास यादव ने मात्र 3,99,500 रुपये जमा किए और शेष 10000 रुपये की राशि अपने पास ही रख ली थी। यह भी पढ़ें- सूचना न देने पर आयोग ने थमाया नोटिस आदेश के बाद भी राशि जमा नहीं कराई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार निलंबन की अवधि के दौरान विकास ...