सीतामढ़ी, मार्च 6 -- सीतामढ़ी। वित्तीय अनियमितता एवं गबन के मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा जिले के तीन लिपिकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिलीप कुमार, तत्कालीन लिपिक, अंचल कार्यालय डुमरा (वर्तमान पदस्थापन प्रखंड कार्यालय रूनीसैदपुर) के विरुद्ध वित्तीय अनियमितता एवं गबन से संबंधित चार आरोप लगाए गए थे। उक्त आरोपों के आधार पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई। विभागीय कार्यवाही के दौरान संचालन पदाधिकारी द्वारा सभी आरोपों को प्रमाणित पाया गया। इसके उपरांत उनसे द्वितीय कारण पृच्छा पूछा गया, जिसका जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया गया। इस कार्रवाई के तहत दिलीप कुमार को भविष्य में सरकार के किसी भी संस्थान में सेवा का अवसर नहीं दिया जाए...