खगडि़या, फरवरी 3 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले की मानसी पुलिस ने को-ऑपरेटिव बैंक की सरकारी राशि गबन मामले में आरोपित कर्मी सुरेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया। वे शहर के लोहिया नगर मुहल्ले के रहने वाले बताए जाते हैं। इस ंसबंध में गत 27 जनवरी को खुटिया गांव निवासी बबलू यादव ने एसपी को आवेदन देकर उसकी गिरफ्तारी की गुहार लगायी थी। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने उसे छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...