गबन और धोखाधड़ी में प्रधान व दो ग्राम विकास अधिकारियों पर केस
बलिया, जून 10 -- बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्रक हल्दीरामपुर ग्राम पंचायत में बगैर कार्य कराए ही लगभग 15 लाख के भुगतान के मामले में ग्राम प्रधान और दो ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ गबन और धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने बताया कि सीयर क्षेत्र पंचायत के सहायक विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह की तहरीर पर उभांव थाने में मंगलवार को हल्दी रामपुर ग्राम पंचायत के दो तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी/ सचिव मनोज कुमार और उपेंद्र के साथ ही ग्राम प्रधान अनंत देव सिंह के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।उन्होंने बताया कि हल्दीरामपुर गांव के राजा राम राजभर व अन्य ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर ग्राम पंचायत में कराए गए कार्य में अनियमितता की शिकायत की थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.