गन साफ करते वक्त अचानक हुआ फायर, पुलिसकर्मी घायल को लगी गोली; अस्पताल में भर्ती
खैरथल, मई 15 -- खैरथल जिले के मुंडावर थाना परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरपाल को गोली लगने की घटना सामने आई। घटना के बाद पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल उपचार के लिए बहरोड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। किशनगढ़बास डीएसपी लाल सिंह ने बताया की मुंडावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी हरपाल हथियार की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई और हरपाल घायल हो गए। गोली लगने की आवाज सुनते ही थाना परिसर में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल को संभालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद हरपाल काफी देर तक दर्द से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.