दरभंगा, अप्रैल 4 -- लहेरियासराय। नगर थाना क्षेत्र के कटकी बाजार स्थित प्रेम ज्वेलर्स में शुक्रवार को दिनदहाड़े हुई लूट की घटना पर सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय कई दुकानदारों ने कहा कि लूट के तरीके देखने से लगता है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की थी। व्यवसायियों ने कहा कि अपराधियों को यह पता था कि दोपहर एक-दो बजे इस बाजार में भीड़भाड़ कम रहती है, इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए यही वक्त चुना। अपराधियों के हाथों में बड़े-बड़े झोले भी थे, जिससे व्यवसायियों को लगा कि वे लोग होलसेल में खरीदारी करने आए हैं। इस वजह से किसी को उन पर शक नहीं हुआ। व्यवसायियों ने दिनदहाड़े भरे बाजार में इस तरह की वारदात को अंजाम देने पर कई सवाल उठाए हैं।इधर, पीड़ित व्यवसायी मनोज कुमार साह ने मीडिया को बताया कि वे सोने-च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.