बिहारशरीफ, जून 6 -- गन प्वाइंट पर स्वर्ण व्यवसायी से 18 लाख के जेवरात की लूट 55 ग्राम सोना और 2 किलो चांदी ले उड़े बाइक सवार 4 बदमाश शेखपुरा-आढ़ा रोड पर ककड़ार गांव के समीप दिया घटना को अंजाम रेकी कर लुटेरों ने पिस्तौल के बल पर छीना जेवरात भरा बैग फोटो 06 शेखपुरा 01: सदर अस्पताल में लूट की घटना के बाद शनिवार को अपने पुत्र के साथ बैठे पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी अभिषेक कुमार वर्मा। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के शेखपुरा-आढ़ा रोड पर नवीनगर ककड़ार गांव के समीप दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने गन प्वाइंट पर एक स्वर्ण व्यवसायी से 55 ग्राम सोना और दो किलो चांदी लूट ली। लूटे गए जेवरात की कीमत करीब 18 लाख रुपये आंकी जा रही है। शुक्रवार की देर शाम में घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी अभिषेक कुमार वर्मा शहर के बंगालीपर मोहल्ले के रहने वा...