मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 10 -- बरला। गन्ने से ओवरलोड भरी टैक्ट्रर ट्रालियों का चालान करने से नाराज भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ व सीओ ट्रैफिक का घेराव कर घंटों हंगामा किया। उनके द्वारा चालान निरस्त करने के आश्वासन पर ही कार्यकर्ता शान्त हुए। बुधवार शाम को एआरटीओ सुधीर मिश्रा व सीओ ट्रैफिक ने नेशनल हाईवे पर गांव बरला में गन्ना क्रय केंद्र से टेक्ट्रर ट्रालियों में ओवरलोड गन्ना भरकर उत्तम शुगर मिल खाईखेडी जा रहे गन्ने से लद्दे टैक्ट्रर ट्रालियों को रोक लिया। एआरटीओ व सीओ ट्रैफिक ने तीन ट्रैक्ट्रर-ट्रालियों का ओवरलोड का चालान कर दिया। सूचना पाकर भाकियू अराजनैतिक के दर्जनों कार्यकर्ता हाईवे पर माण्डला कट के पास पहुंच गए और एआरटीओ व सीओ ट्रैफिक का घेराव करते हुए उनके सामने धरना देकर बैठ गए। उन्होंने एआरटीओ के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.