हापुड़, फरवरी 27 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर पर गन्ने से लदे ट्रक ने आगे जा रही स्कूटी और बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक बच गया और स्कूटी सवार युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम पुराने हाईवे स्थित गांव उपैड़ा फ्लाईओवर पर गन्ने से लदे ट्रक ने बाइक और स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी और बाइक दोनों ट्रक के नीचे घुस गए और क्षतिग्रस्त हो गए। रागहीरों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं क्षतिग्रस्त वाहनों को नीचे से निकालकर सड़क किनारे खड़ा किया गया और यातायात सुचारू कराया। प्रभारी निरीक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.