बिजनौर, अप्रैल 4 -- जलीलपुर। क्षेत्र के बनिया नांगली गन्ना सेंटर से शनिवार दोपहर ट्रक गन्ने भरकर धामपुर धामपुर मिल जा रहा था। जैसे ही ट्रक ब्लॉक जलीलपुर बाजार सिंह गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो उसमें आग की लपटे निकलने लगी। लोगों ने ड्राइवर को अवगत कराकर ट्रक को रुकवाया और आग को बुझाने में लग गए। सिंह गुरुद्वारा में लगे सेवादारों ने टिल्लू पंप की मोटर चलकर पाइपों की मदद से आग पर काबू पाया। लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी फोन कर सूचना दी जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच पाती तब तक आग पर काबू पा लिया था। एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...