बिजनौर, जनवरी 2 -- नगर की सड़कों पर क्रय केंद्रों से गन्ना लादकर चीनी मिलों को जा रहे ओवरलोड गन्ना लदे ट्रक एवं ट्राले हादसे को दावत दे रहे है। वाहनों में वजूद से अधिक गन्ना लादकर ले जाया जा रहा है। हाईवे पर गन्ने से लदे ट्रकों का बेरोकटोक संचालन हो रहा है। इस तरह के ओवरलोड ट्रक लोगों पर आफत का कारण बनते हैं। आपको बताते चले की गन्ना ट्रकों में भरकर शुगर मिलों में पहुंचता है, लेकिन हर बार ट्रकों के लिए गाइड लाइन जारी होती है। सब कागजों में ही नजर आती है। कुछ माह पूर्व ही शुगर मिलों का संचालन हुआ है। ऐसे में सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड ट्रक नजर आने लगे हैं। जिस समय सड़क से ये ट्रक गुजरते हैं, उस समय लोगों के सहम जाते हैं। दिन हो या रात सड़कों पर गन्ने से लदे ओवरलोड वाहन लोगों के लिए मुसीबत पैदा करते रहे हैं। बेरोकटोक ट्रक सड़कों पर दौड़ रहे है...