बुलंदशहर, अप्रैल 7 -- पहासू रोड स्थित गांव झमका स्थित फ्लाईओवर के निकट मंगलवार को गन्ने से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही इको कार पर पलट गया। हादसे में इको कार सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि अन्य दो बाल-बाल बच गए। छतारी क्षेत्र के गांव चौगानपुर निवासी गौरव गांव के ही मुखियाजी, राजकुमार और बंटी के साथ इको कार से खुर्जा में कार का सामान लेने आ रहे थे। जैसे ही उनकी कार गांव झमका के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहा गन्ने से भरे ट्रक का अचानक संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद ट्रक कार के ऊपर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस दौरान मुखिया जी और राजकुमार को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं चालक गौरव औ...