हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरियावां। गदाईपुर गांव के पास हरदोई-पिहानी रोड पर गन्ने से भरे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सोमवार दोपहर साइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। घटना में उनकी पत्नी घायल हो गई। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक भाग निकला। बेलकपुरपुर गांव निवासी 60 वर्षीय जयजयराम खेती किसानी करते थे। परिवार के अनुसार, लगभग एक सप्ताह पहले जमीन विवाद को लेकर उन्होंने हरियावां थाने में तहरीर दी थी। सोमवार दोपहर उसी प्रकरण में कार्रवाई की जानकारी करने अपनी पत्नी के साथ साइकिल से थाने जा रहे थे। लगभग दोपहर 12 बजे गदाईपुर के पास यह हादसा हो गया। इससे जयजयराम की जान चली गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। उसके परिवार में तीन बेटे हैं। इनमें से एक विवाहित है और दो अविवाहित। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.