मुजफ्फर नगर, मार्च 8 -- बुढ़ाना गांव बिराल के निकट दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे से नीचे उतारते हुए गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके नीचे दबने से किसान की मौत हो गई। पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।गांव बिराल निवासी रवि पुत्र महेंद्र अपने खेत से गन्ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर के नीचे दबने से किसान रवि की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की खराब हालत और अधूरे निर्माण को लेकर लंबे समय से शिकायतें की जा रही थीं। ग्रामीणों ने कई बार धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन समाधान नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम ...