मेरठ, फरवरी 5 -- मुंडाली। गढ़-मेरठ मार्ग पर निर्माणाधीन हसनपुर फ्लाईओवर के पास एक बड़ा हादसा होने से बच गया। गन्ने से भरा एक बड़ ट्रक अचानक से पलट गया। ट्रक पलटने के दौरान कई बाइक-कार सवार उसकी चपेट में आने से बच गए। हादसे के दौरान रास्ते से गुजर रहे लोगों में भगदड़ मच गई और लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं, ट्रक चालक भी ट्रक पलटने के दौरान अपनी जान बचाने के चक्कर में ट्रक से कूद गया जिससे वह चोटिल हो गया। काफी देर तक मौके पर जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को हटवाया और यातायात सुचारू कराया। बता दें कि मेरठ-गढ़ रोड पर छह लाइन हाईवे का निर्माण एनएचएआई और निर्माण कर रही कंपनी के बीच पैसों के लेनदेन के विवाद में रुक गया है। पिछले करीब एक साल से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। ऊपर हाल ही में ही बारिश में रास्तों में बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं...