मुरादाबाद, फरवरी 21 -- कृषि विज्ञान केंद्र पर गन्ने की फसल में सहफसली प्रणाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसानों ने आधुनिक खेती की तकनीकों की जानकारी प्राप्त की। केंद्र प्रभारी डॉ. रविंद्र कुमार ने गन्ने में सहफसली के रूप में उड़द एवं मूंग की खेती के लाभों पर विस्तार से प्रकाश डाला। केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. शिव शंकर वर्मा ने जायद मौसम में गन्ने के साथ उगाई जाने वाली सब्जियों जैसे भिंडी, मिर्च, बैंगन एवं लोबिया की वैज्ञानिक खेती की विस्तृत जानकारी किसानों को दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में केंद्र के रणवीर सिंह एवं दिनेश कुमार का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...